saputara gujarat hill station: डांग जिले में स्थित गुजरात के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में saputara hill station शामिल है। सापुतारा हिल स्टेशन में पहाड़िया, घाटिया, वन और झरनो का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। सापुतारा में घूमने की जगह काफीसारी है। यह saputara hill एक शांत जलवायु और चारों ओर सुंदर दृश्य से भरा है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है।
सपुतारा का अर्थ सांपों का निवास होता है। इसीलिए सापुतारा के आदिवासी लोग सांपों की पूजा करते हैं। अगर आप सापुतारा की यात्रा करना चाहते है या saputara gujarat hill station के बारे में जानकारी पाना चाहते है तो हमारे साथ बने रहिए।
सापुतारा घूमने की जगह – Saputara Gujarat Hill Station Ghumne Ki Jagah
1. हटगढ़ किला
सापुतारा से करीबन पांच किमी दूर गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर हटगढ़ किला स्थित है। हटगढ़ किले का निर्माण 3,600 फीट की ऊंचाई पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा किया गया था। इस किले तक जाने के लिए केवल कठिन चट्टानी इलाके से गुजरना पड़ता है। लेकिन किले के शिखर पर पहुंचने के बाद सुंदर सुरगाना गाँव का दृश्य देख सकते है यह सापुतारा में घूमने के लिए सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
2. सप्तश्रृंगी देवी मंदिर
सनातन धर्म के 51 प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से सप्तश्रृंगी देवी मंदिर सापुतारा में स्थित है। सप्त श्रृंगी माता नाम जिसका अर्थ है सात चोटियों की मां कहा जाता है। यह सात चोटियों पर स्थित देवता की मूर्ति इतनी सुंदर है की आपकी नजर हटेगी ही नही।
गुजरात का स्वर्ग डॉन हिल स्टेशन। डॉन हिल स्टेशन के पर्यटन स्थल
3. सापूतारा संग्रहालय
सापुतारा संग्रहालय जिसे जनजातीय संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है, डांग जिले की जनजातीय संस्कृति, कला, और जीवनशैली को प्रदर्शित करता है। यहाँ की प्रदर्शनी में लकड़ी की नक्काशी, आदिवासी नृत्य, संगीत यंत्र, आभूषण, और अन्य पारंपरिक कलाएं शामिल हैं। यह संग्रहालय आदिवासी कला और हस्तशिल्प को संरक्षित करने के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन करता है।
4. नागेश्वर महादेव मंदिर
नागेश्वर महादेव मंदिर की कहानी बहुत ही अद्भुत और रोचक है। यह मंदिर उस स्थान पर स्थित है, जहां कुछ वर्षों पहले एक संत ने बताया था कि सर्पसागर झील के नीचे एक शिवलिंग है। इस रहस्यमयी शिवलिंग की खोज के बाद इस मंदिर को नागेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्धि मिली। यह मंदिर अपनी खासियत और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, और यहाँ का माहौल भक्तों को आकर्षित करता है।
5. लेक गार्डन
यह बगीचा सापुतारा झील के पास स्थित है और बच्चों के खेलने के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां झील की लहरों को महसूस करते हुए बच्चों के साथ समय बिताना एक सुखद अनुभव होता है। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासकर परिवारों के लिए जहां माता-पिता अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हैं।
6. सापूतारा झील
सापुतारा झील शहर का मुख्य आकर्षण है, जैसा कि भारत के अधिकांश हिल स्टेशनों में होता है। यह स्थल पर्यटकों और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों से भरा रहता है। यहां आपको आनंद लेने के कई अवसर मिलते हैं। यदि आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सापुतारा झील, जिसे सर्पगंगा झील भी कहा जाता है, एक आदर्श स्थान है। यहां आप नाश्ते और चाय का आनंद लेते हुए झील के शांतिपूर्ण दृश्य का अनुभव कर सकते हैं।
7. गुलाब बाडी
सापुतारा में प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के बीच स्थित एक प्रसिद्ध स्थल है, जिसे रोज़ गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह उद्यान वसंत ऋतु में खिलते गुलाबों के लिए प्रसिद्ध है और यहां के दृश्य चित्रकला के शौकिनों के लिए आदर्श हैं। छोटे लकड़ी के पुल, जलधारा और मशरूम की मूर्तियां इस गार्डन की विशेषता हैं। सालभर यह स्थान पिकनिक के लिए लोकप्रिय रहता है, लेकिन गुलाबों का मौसम देखना हो तो इसे वसंत के समय जरूर देखें।
केरल के 15 सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन
8. कलाकार गांव
अगर आप सापुतारा हिल स्टेशन पर कला और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो आपको “आर्टिस्ट विलेज” जरूर जाना चाहिए। यहां की अद्वितीय बांस कला, वारली पेंटिंग और आदिवासी हस्तशिल्प जैसे भील, कुनबी और वारली जनजातियों की कलाएं बहुत प्रसिद्ध हैं। इस गांव में स्थानीय कला और शिल्प से जुड़ी चीजों को देख और समझ सकते हैं, और यहां के निवासी आदिवासी जीवन शैली से जुड़ी जानकारी भी दे सकते हैं। यह स्थान कला छात्रों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
9. शबरी धाम
चमक डूंगर सुबीर बस्ती के पास एक पवित्र और ऐतिहासिक स्थल है, जो भगवान राम से जुड़ा हुआ है। यहां भगवान राम, उनके भाई लक्ष्मण और शबरी की मुलाकात हुई थी। इस स्थल पर तीन पत्थरों के निशान हैं, जो उस समय बैठने के स्थान का प्रतीक माने जाते हैं। यह धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
सपुतारा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Saputara Jane Ka Sahi Samay
सापुतारा हिल्स स्टेशन जाने का सबसे अच्छा समय पूरा साल रहता, क्योंकि यह समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जिससे यहां की जलवायु हमेशा सुखद और शांति भरी रहती है। इसलिए पर्यटक पूरे साल सापुतारा की यात्रा कर सकते हैं, बिना मौसम की चिंता किए।
निष्कर्ष :
यदि आप हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं, तो एक बार saputara gujarat hill station जरूर करें। यहां आप अपने परिवार या जीवन साथी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को यादगार बना सकते हैं। यह जगह शांति, सुंदरता और प्राकृतिक आकर्षण से भरपूर है, जो आपकी यात्रा को और भी खास बना देती है।