राजस्थान के जयपुर की अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। amer ka kila वास्तुकला और इतिहास से प्रसिद्ध है। आमेर का किला इतना प्रसिद्ध है की इस किले को देखने के लिए प्रतिदिन पांच हजार सहेलानी आते है। यह किला राजस्थान की राजधानी जयपुर से 11 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। आमेर किले का निर्माण गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से किया है।
इस किले में आनेवाले पर्यटक शाम के समय में सुन्दर और अद्भुत नज़ारे का आनंद लेते है। आमेर किला पर्यटक और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग जैसा सुन्दर स्थान है। अगर आप राजस्थान की यात्रा करे और आमेर किले की मुलाकात न ले तो आपकी यात्रा अधूरी सी मानी जाती है।
आमेर का किला – Amer Ka Kila
अगर आपको भी आमेर किले के बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो यह लेख अवश्य पढ़े। क्योकि इस आर्टिकल में आपको हम इस किले से जुडी सभी जानकारी देंगे जैसे की आमेर किले का इतिहास, amer ka kila ticket price आदि जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
आमेर किले का इतिहास – Jaipur Amer Fort History In Hindi
amer ka kila jaipur rajasthan के बारे में बात करे तो आमेर पहले कछवाहों के शासन से पहले छोटा सा शहर हुवा करता था। इस शहर को मिनास नामकी जन जाती के लोगो द्वारा बनाया गया था। इस किले का नाम भगवान शिव के अंबिकेश्वर नाम से आमेर रखा गया था। लेकिन स्थानीय लोगो का यह कहना है की इस किले का नाम देवी दुर्गा के नाम अंबा से रखा गया है।
11 वीं शताब्दी के प्राचीन शहर पर कछवाहों का शासन था। आमेर किले का निर्माण 1592 ई में राजा मानसिंह ने करवाया था। इसके बाद इस किले पर करीबन 150 वर्षों तक उनके उत्तराधिकारियों ने शासन किया इसके साथ किले का नवीनीकरण और विस्तार के साथ किले में कुछ स्मारकों का निर्माण करवाया।
आमेर कीले के निर्माण से पहले इस स्थान पर भारत का सबसे प्राचीन कदीमी महल था। आमेर के किले में शीला माता को समर्पित एक छोटा मंदिर है उनको किले की संरक्षक देवी से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण राजा मान सिंहने करवाया था। यह प्राचीन किले में कई नये स्मारकों का निर्माण हुवा और नष्ट भी हुवे फिर भी यह अपनी सुंदरता और मजबूती से शान से खड़ा है।
आमेर किले की वास्तुकला
amer fort हिन्दू और राजपुताना शैली देखने को मिलती है। इस किले का निर्माण संगमरमर और लाल बलुआ पत्थरों से किया है। इस किले में महत्वपूर्ण राजपूत शासकों के चित्र और प्राचीन शिकार शैलिया देखने को मिलती है। amer ka kila jaipur चार हिस्सों में विभाजित है जिसके अंदर प्रवेश के लिए सबके भिन्न – भिन्न द्वार है।
किले का प्रत्येक भाग अपने सुन्दर आंगन से सुशोभित है। किला का प्रमुख द्वार सूरज पोल या सूर्य द्वार से प्रसिद्ध है और यह मुख्य प्रांगण की तरफ ले जाता है। सूरज पोल पूर्व की तरफ होने से उगते सूर्य से सबंधित स्थिति से इसका नाम सूर्य द्वार यानि की सूरज पोल कहते है।
किले की सीढ़ियों से आप महल के परिसर के जलेब चौक नामक एक सुन्दर और प्रभावशाली प्रांगण में पहुँच जायेंगे। इसके साथ यह सीढिया की मदद से हम शीतल माता मंदिर तक पहुँच सकते है। जलेब चौक का उपयोग युद्ध के समय में सेना के लिए किया जाता था। जलेब चौक में खड़ी सेना को महल की महिलाये फ़क्त खिड़कियों से देख सकती थी।
आमेर किले का रहस्य – Amer Kila Ka Rahasya
amer kila jaipur में राजा मान सिंह द्वारा बनवाया गया था जिसको सब जयपुर का एक आभूषण कहते है। यह किला अपनी सुंदर वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। परन्तु किले की कई घटनाओ और तथ्यों को आज भी स्पष्ट नही कर पाये और यह घटनाये आमेर किले का रहस्य बना हुवा है।
ऐसा कहा जाता है की amer ka kila में राजा मानसिंह का एक खजाना छिपा हुआ है परन्तु आज भी इस बात की स्पस्ट पुष्टि नही हुई। लेकिन स्थानीय लोग इस बात को सही मानते है। किले की दूसरी रहस्यमई बात तो यह है की किले के निर्माण में 100 साल का समय लगा था लेकिन परन्तु इस बात का भी कोई ठोस सबुत नहीं मिला। इसके अलावा कई ऐसे रहस्य छिपे हुवे है जिसको आज भी नहीं सुलझा पाए।
Also Read : जयपुर में घूमे कपल और फेमिली के संग इन 19 जगह और यात्रा बनाये यादगार
आमेर किले के प्रसिद्ध स्मारक
आमेर किले में कई प्राचीन और सुन्दर स्मारक है यह किले की सुंदरता को बढ़ाते है। यह स्मारक कई राजा ने अपने शासन के समय में बनाया था। यह स्मारकों की अदभुत वास्तुकला ,कारीगरी और महाराजाओ इसका उपयोग किसके लिए करते है यह हम विस्तार से जानेंगे।
1. दीवान-ए-आम – Diwan-E-Aam
Amer fort Diwan-E-Aam आम लोगों के लिए निर्माणित हॉल है। आमेर किले का Diwan-E-Aam दूसरा स्तर बनाता है। यह हॉल तीन तरफ से खुला है। दीवान-ए-आम हॉल व्यापक मोज़ेक ग्लासवर्क से सजा हुआ हाथियों के साथ दो स्तंभों के समर्थन पर खड़ा है। दीवान-ए-आम के सामने सुख निवास स्थित है जिसके द्वार हाथी दांत से सुशोभित है।
2. दीवान-ए-खास – Diwan E Khas
amer ka kila के कई प्राचीन स्मारकों में से दीवान-ए-खास भी एक है। इस स्मारक का निर्माण आमेर के शासक प्रमुख रूप से सम्राटों , मेहमानों और अन्य राजाओ के राजदूतों से मिलने के लिए किया करते थे।
3. गणेश पोल – Ganesh Pol
किले के दीवान-ए-आम के दक्षिण में गणेश पॉल स्थित है। Ganesh Pol amer fort के प्रमुख स्मारकों में से एक है। गणेश द्वार का निर्माण 1611 से 1667 ईसवी के मद्यमे राजा जय सिंह द्धितीय ने करवाया था। amer ka kila के प्रमुख 7 विशाल और सुन्दर द्वारो में से एक है।
इस द्वार के बारे में ऐसा भी कहा जाता है की राजा युद्ध जीतकर आते है तब इस द्वार से प्रवेश करते है इसलिए इसको amer entry gate कहा जाता है। इस पॉल से राजा का भव्य स्वागत किया करते थे। इस द्वार को बेहद ही सुन्दर सुशोभित किया है। इस द्वार के ऊपर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होने की वजह से इसका नाम गणेश पॉल कहा जाता है।
4. चांद पोल दरवाजा – Chandpole Darwaza
आमेर कीले में निर्मित Chandpole Darwaza आम जनता के प्रवेश द्वार के लिए उपयोग किया जाता था। विशाल किले का चांद पोल दरवाजा पश्चिम की तरफ स्थित है और इस दिशा में चंद्र का उदय होने के कारण इस द्वार को चाँद पॉल कहते है। चांद पोल दरवाजे के सबसे आखरी मंजिल में नौबतखाना का निर्माण किया था। जिसमे ढोल, नगाड़े , तबला आदि कई संगीत के यंत्र बजाये जाते थे।
5. सुख निवास – Sukh Niwas
सुख निवास का निर्माण चंदन और हाथी दांत से किया गया है। सुख निवास का उपयोग राजा अपनी रानियों के साथ समय व्यतित करने के लिए करते थे। इसकी वजह से इस स्थान को सुख निवास कहा जाता है।
6. दिल आराम बाग – Dalaram Bagh
आमेर दुर्ग में बना दिल आराम बाग दुर्ग की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है। इस बाग का निर्माण लगभग 18 वीं शताब्दी के समय में किया गया था। दिल आराम बाग में आकर्षक सरोवर, फव्वारे बनाए गए हैं। जिसके कारण इस बाग की सुंदरता को देखने के बाद हर कोई स्तब्ध रह जाता है। इस बाग सुंदरता और रमणीय दृश्य से हर किसी के दिल को सुकून देता है इसलिए इसका नाम दिल आराम बाग से प्रसिद्ध हुवा।
7. शीश महल – Sheesh Mahal
आमेर किले का सबसे खूबसूरत स्मारक शीश महल है जिसको आईनो को जोड़कर बनाया गया है। इस हॉल का निर्माण इस तरह किया है की सूर्य की कुछ ही किरणों से पूरा हॉल उजाले में परिवर्तित हो जाता है। इस हॉल में उजाला करने के लिए एक मोमबत्ती की रोशनी ही काफी है।
8. मान सिंह महल – Man Singh Palace
amer ka kila के दक्षिण के परिसर में एक प्राचीन महल है जिसको man singh palace कहते है। इस महल के निर्माण में करीबन 25 वर्षो का समय लगा था जो 1599 महल का कार्य पूर्ण हुवा था। इस महल में स्तंभो की बारादरी,ऊपर के हिस्से में रंगीन टाईल्स से सुशोभित किया है।
9. देवी शिला माता मंदिर – Shila Mata Mandir
amer ka kila के प्रसिद्ध स्मारकों में एक मंदिर भी शामिल है जिसको देवी शिला माता मंदिर से जानते है। शिला माता मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह करवाया था। इस मंदिर के निर्माण सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया है। ऐसा कहा जाता है की मंदर में स्थापित देवी की मूर्ति को राजा मानसिंह बंगला से लाये थे।
लेकिन कुछ लोगो का यह भी कहना है की केदार राजा में महाराजा मानसिंह से अपनी बेटी की भेट में दिया था। किले के परिसर में स्थित देवी शिला माता मंदिर की आस्था हजारो श्रद्धालुओं से जुडी है। इस मंदिर में बड़े दूर से लोग दर्शन के लिए आते है क्योकि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है।
Also Read : भारत में सबसे अधिक देखे जानेवाले राजस्थान के किले और दुर्ग
एम्बर फोर्ट लाइट एंड साउंड शो – Amer Fort Light And Sound Show
amer fort light and sound show पचास मिनट तक का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का कारण यह है की किले का समृद्ध इतिहास, परंपरा और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के के उद्देश्य से किया जाता है।
- आमेर किला लाइट और साउंड शो शुल्क – amer fort light and sound show tickets
– 295 रू - आमेर किला लाइटऔर साउंड समय – amer fort light and sound show timings
– 52 मिनट
आमेर किला लाइट और साउंड शो समय – Amber Fort Light And Sound Show Timings
- अक्टूबर से फरवरी – 6: 30 – 7:30
- मार्च से अप्रैल – शाम 7:00 – 8:00
- मई से सितंबर – शाम 7:30 – 8:30
आमेर फोर्ट के नजदीकी खाना और स्थानीय भोजन
आमेर किला राजस्थान के जयपुर में स्थित है और जयपुर एक ऐसा शहर है जहां पर आप बेहतरीन व्यंजनों का आनंद ले सकते है। जयपुर में कई भोजन बनाये जाते है जिसका स्वाद लेकर पर्यटक आनंदित हो जाते है। इस स्थान पर पारंपरिक शाही खाना जो महाराजाओं और महारानियों द्वारा प्रभावित खाना मिल जायेगा जिसमे आपको एक से बढ़कर एक चीजोंका आनंद उठा सकते है। जयपुर में दाल बाटी चूरमा, इमरती और घेवर जैसी मिठाइयों और प्रसिद्ध चाट जैसे भव्य और शाही व्यंजनों का स्वाद ले सकते है। जयपुर की यात्रा के समय अगर आपने इन व्यंजनों का स्वाद नहीं लिया तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाती है।
आमेर फोर्ट जाने का सबसे अच्छा समय – Amer Fort Jane Ka Sahi Samay
जयपुर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियां अक्टूबर से मार्च के समय में सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस समय में दिन सुहावने होते है परन्तु रात का समय 4 ° C से कम ठंडी होती हैं। इस महीने में आप जयपुर की यात्रा करते है तो अपने साथ ऊनी कपड़े रख सकते है।
जयपुर में गर्मी का समय अप्रैल से जून तक का रहता है इस समय दौरान मौसम बहुत गर्म और शुष्क रहता है। इस समय जयपुर का तापमान 44 °C से 45 °C का रहता है और गर्म हवाई चलती है। मानसून का समय जुलाई से सितंबर का रहता है लेकिन जयपुर में कम बारिश रहती है।
Also Read : राजस्थान के प्रमुख सिटी में घूमने की बेस्ट जगहें
आमेर किला कैसे पहुँचे
Amber Fort Jaypur से 11 किलोमीटर की दुरी पर उत्तर में स्थित है। जयपुर किले के लिए हवा महल से बसों में यात्रा कर सकते है। इसके अलावा आप कैब और टैक्सी से भी पहुँच सकते है। आमेर किले की यात्रा के लिए आप रेलवे, वायुमार्ग और रोडवेज के माध्यम से देश के किसी भी प्रदेश से यात्रा कर सकते है।
-
हवाई मार्ग
How To Reach Amber Fort By Flight In Hindi अगर आपके मनमे यह सवाल है तो आपको यह बता दे की हवाई जहाज से भी आप जयपुर की यात्रा कर सकते है। जयपुर की यात्रा के लिए आप सांगानेर हवाई अड्डा का उपयोग कर सकते है यह हवाई मथक भारत के मुख्य शहरो के हवाई माथको से जुड़ा हुवा है। सांगानेर हवाई अड्डा से जयपुर किले पहुँच ने के लिए 27 किलोमीटर की यात्रा टैक्सी या कैब या बस में कर सकते है।
-
रेल्वे मार्ग
amer ka kila की यात्रा ट्रेन से करना चाहते है तब भी आपकी यात्रा अच्छी रहेगी। क्योकि जयपुर का रेलवे स्टेशन भारत के कई राज्यों की एक्सप्रेस ट्रेनों से जुड़ा हुवा है। जयपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर आप कैब या टैक्सी से आमेर किले तक आसानी से पहुँच सकते है।
-
सड़क मार्ग
राजस्थान के जयपुर की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते है। राजस्थान के भीतर और कई शहरो के बिच लक्जरी और बसे चलती है। अगर आप दूसरे राज्य से यात्रा करना चाहते है तब भी किसी भी शहर से यात्रा कर सकते है जयपुर का सड़क मार्ग दूसरे राज्यों के शहर जैसे की नई दिल्ली अहमदाबाद, उदयपुर, वडोदरा, कोटा और मुंबई जैसे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुवा है।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने जयपुर के आमेर किले के बारे में बताया। amer ka kila में आप क्या – क्या देख सकते है किले का इतिहास और वास्तुकला से अवगत कराया। हमने आपको किले की यात्रा कैसे कर सकते है यह भी जानकारी उपलब्ध की। आपको हमारा amer ka kila लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे।