भारत का पश्चिमी राज्य जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे है गुजरात की जिसे ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह कला, इतिहास और संगीत का अद्भुत संगम है। gujarat m ghumne ki jagah काफी सारी है जिसमे कच्छ का महान रण और सतपुड़ा की पहाड़ियाँ, ऐतिहासिक स्थलों, समुद्र तटों, पहाड़ी रिसॉर्ट्स अंबाजी मंदिर, बालाराम महादेव मंदिर और गिर राष्ट्रीय उद्यान आदि प्रमुख हैं।
gujarat mai ghumne ki jagah में प्रमुख स्थान कच्छ का रण और गिर राष्ट्रीय उद्यान है। एशिया में मात्र गुजरात में शेर पाए जाते है इसलिए गुजरात और भारत का यह प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। देखा जाये तो गुजरात एक विकसित राज्य होने की वजह से यहाँ कई वर्तमान में निर्मित स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी आदि प्रसिद्ध घूमने के स्थल शामिल है। तो चलिए हम Gujarat M Ghumne Ki Jagah In Hindi के बारे में विस्तार से जानते है।
गुजरात में घूमने की जगह – Gujarat M Ghumne Ki Jagah In Hindi
1. कांकरिया झील – Kankaria Lake
कांकरिया झील अहमदाबाद में स्थित है और यह गुजरात की सबसे आकर्षक और बड़ी झीलों में से एक है। Kankaria Lake का वर्णन करते हुए कहा जा सकता है कि इसका निर्माण सुल्तान कुतुब-उद-दीन ने 1451 में किया था। झील के केंद्र में स्थित नगीना वाडी, एक ग्रीष्मकालीन महल द्वीप उद्यान, पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, जैसे बच्चों के लिए पार्क, बगीचे, मनोरंजन केंद्र, बोट क्लब और संग्रहालय। 21 एकड़ में फैला चिड़ियाघर, जिसमें बाघ, हाथी, एनाकोंडा और अन्य जानवर हैं यह झील का मुख्य आकर्षण केंद्र है और यहाँ बैलून सफारी यहां आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव प्रदान करती है। अगर आप गुजरात विजिट करते है तो यहाँ एकबार जरूर आए क्योकि यह झील गुजरात में घूमने की जगह की लिस्ट में प्रमुख है।
2. कच्छ का रण – Kutch ka rann
गुजरात में घूमने की पमुख जगहों में से एक है कच्छ का रण जो शहर के उत्तर और पूर्व में स्थित है। नमक से बने इस रेगिस्तान को कच्छ का सफेद रण के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने वाला ये रण अपनी बर्फीली सफेदी और अद्भुत सुंदरता का अनुभव देती है। कच्छ का रुण थार रेगिस्तान का एक हिस्सा है जो इसका आधा भाग गुजरात राज्य में भी स्थित है। आप अगर गुजरात की यात्रा पर है तो कच्छ का रण की यात्रा जुरूर करे क्योकि इसके बिना आपकी यात्रा अधूरी होगी।
3. सोमनाथ – Somnath
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों से बना हुआ सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। सोमनाथ मंदिर की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्ता इसे एक अद्धभुत धार्मिक स्थल बनाती है। पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ यह स्थान आपको मंत्रमुग्ध बनाता है और यहां की धार्मिक ऊर्जा एक अलग अनुभव देती है। गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यधिक है।
सोमनाथ मंदिर और इसके आसपास के tourist places in Somnath in Hindi जैसे गीता मंदिर, बालूखा तीर्थ, कामनाथ महादेव मंदिर और सोमनाथ संग्रहालय, पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करते हैं। इसके अलावा, सोमनाथ का समुद्र तट भी एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। अगर आप गुजरात में यात्रा पर हैं, तो सोमनाथ मंदिर के बारे में जानकर आपको यह स्थल जरूर देखना चाहिए, क्योंकि यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आगे पढ़े : सोमनाथ मंदिर
4. गिर नेशनल पार्क – Gir National Park
गुजरात में घूमने की बेहतरीन जगहों में से गिर नेशनल पार्क एक प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है, जिसे सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य एशियाटिक शेरों की सुरक्षा का था और इसे 1965 में निर्माणित किया गया था। Gir National Park in Hindi का स्थान तालाला गीर के पास स्थित है। वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ के सहयोग से यहां के वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित किया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के अद्भुत दृश्य देखना चाहते हैं, तो गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क आपकी यात्रा की सूची में जरूर होना चाहिए।
5. लक्ष्मी विलास पैलेस – Laxmi Vilas Palace
लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा में स्थित है जो भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। यह महल सयाजीराव गायकवाड़ का निजी निवास स्थान था जो गुजरात में घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक है। लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है और लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा में स्थित है। यह महल गुजरात में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है और महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III का निजी निवास स्थान था। laxmi vilas palace में लगभग 700 एकड़ का क्षेत्र शामिल है और यह अब भी वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। महल के आस-पास स्थित हरे-भरे बगीचे में घूमते हुए बंदर और मोर इस स्थान को ओर भी आकर्षक बनाते हैं।
यहां एक होल गोल्फ कोर्स और एक छोटा सा तालाब भी है, जिसमें कुछ मगरमच्छ देखे जा सकते हैं। महल का निर्माण 1890 में शुरू हुआ और इसका सपूंर्ण काम पूरा होने में लगभग 12 साल का समय लगा था। उस समय इसके निर्माण की कुल लागत करीब £180,000 थी। यदि आप गुजरात में घूमने के लिए किसी आकर्षक और ऐतिहासिक स्थान की तलाश में हैं, तो लक्ष्मी विलास पैलेस एक बेहतरीन जगहों में से एक है।
6. खिजडिया पक्षी अभयारण्य – Khijadiya Abhyaran
खिजडिया पक्षी अभयारण्य गुजरात में स्थित एक अद्भुत स्थल है। जामनगर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह अभ्यारण्य 605 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। खिजडिया पक्षी अभ्यारण्य में 300 से अधिक प्रकार के प्रवासी पक्षी देखेने को मिलते हैं, जो ताजे पानी और समुद्र की उपस्थिति के कारण यहां आकर्षित होते हैं।
यहां मीठे पानी की झीलें, नमकीन बेड और मैंग्रोव जैसे प्राकृतिक तत्व पक्षियों के लिए आदर्श पर्यावास प्रदान करते हैं। खिजडिया पक्षी अभयारण्य को 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल घोषित किया गया था। यदि आप पक्षी प्रेमी हैं और प्रकृति में रुचि रखते हैं, तो खिजडिया पक्षी अभयारण्य एक बेहतरीन यात्रा स्थल है।
7. पोरबंदर बीच – Porbandar Beach
पोरबंदर समुद्र तट भारत के सबसे प्रसिद्ध और अक्सर यात्रा किए जाने वाले समुद्र तटों में से एक है जिसे चौपाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीच पोरबंदर में स्थित है और बच्चे यहां स्केटिंग रिंक का आनंद ले सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य समुद्र के पास स्थित हुज़ूर पैलेस की सुंदरता को देख सकते हैं, जो एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है।
गुजरात के पोरबंदर में सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह भी स्थित है, जो राज्य के व्यावसायिक विकास क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप गुजरात की यात्रा पर है तो पोरबंदर बीच एक बेहतरीन शांतिपूर्ण और आकर्षक जगह में से एक हैं।
8. मरीन नेशनल पार्क – Marine National Park
गुजरात में स्थित मरीन नेशनल पार्क अपनी तरह का पहला ऐसा पार्क है, जिसे पर्यटकों के लिए एक अद्भुत स्थल माना जाता है। यह महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है और marine national park यह गुजरात राज्य का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। यह नेशनल पार्क 458 वर्ग किमी में फैला हुआ है और यहां पर्यटक सियार, जंगल बिल्ली, हरा समुद्री कछुआ, शाही ईगल, राजहंस और अन्य कई वन्यजीवों को देख सकते हैं।
mahatma gandhi marine national park पक्षी प्रेमी के लिए स्वर्ग के समान है, क्योंकि यहां 30 से अधिक प्रकार के प्रवासी पक्षी देख सकते हैं। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए किसी अद्भुत और प्राकृतिक स्थल की तलाश में हैं, तो मरीन नेशनल पार्क एक बेहतरीन विकल्प है।
9. जूनागढ़ – Junagadh
जूनागढ़ गुजरात राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और इसका इतिहास काफी समृद्ध है। जूनागढ़ किला और गिरनार पहाड़ियों के पास स्थित यह शहर, राज्य की रियासती राजधानी होने के नाते कई ऐतिहासिक स्मारकों का केंद्र रहा है। जूनागढ़ के इतिहास में यह शहर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यहां की ऐतिहासिक धरोहरें आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध करती हैं।
junagadh में पर्यटक यहां स्थित प्रमुख स्थलों जैसे सक्काबाग, चिड़ियाघर, वन्यजीव संग्रहालय, मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स और गिर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा कर सकते हैं। यदि आप गुजरात में ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं, तो जूनागढ़ आपकी यात्रा की सूची में अवश्य होना चाहिए।
10. सापुतारा हिल स्टेशन – Saputara Hill Station
सापुतारा हिल स्टेशन गुजरात के डांग जिले में स्थित एक सुंदर और शांतिपूर्ण हिल स्टेशन है, जो अपनी हरी-भरी वादियों, पहाड़ियों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। सापुतारा हिल स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां आने वाले पर्यटको को saputara hill station एक अद्भुत अनुभव देता हैं।
यह स्थान प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही और साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले के लिए स्वर्ग के समान है। सापुतारा का नाम “सांपों का निवास” से पड़ा है, क्योंकि यहां के आदिवासी लोग सांपों की पूजा करते हैं। यह स्थान शानदार ट्रेकिंग मार्गों और हरियाली से भरा हुआ है, जो पर्यटकों को शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अगर आप गुजरात में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो सापुतारा हिल स्टेशन एक बेहतरीन जगहों में से एक है। आगे पढ़े : सापुतारा हिल स्टेशन के पर्यटन स्थल
11. अंबाजी – Ambaji
अंबाजी मंदिर गुजरात के एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जो दांता अंबाजी के पास स्थित है। यह स्थल आबू अंबाजी के नाम से भी जाना जाता है और देवी अम्बा की पूजा से जुड़ा हुआ है। अम्बाजी में यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां कई मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करते हैं।
यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण अम्बे मंदिर है, जो देवी अम्बा को समर्पित है। इसके अलावा, गब्बर हिल्स, जो देवी सती की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। गब्बर हिल्स तक पहुँचने के लिए 999 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं, जो यात्रा को रोमांचक बनाती हैं। यहां स्थित कैलाश हिल से सूर्यास्त का दृश्य भी बहुत आकर्षक होता है। अगर आप गुजरात के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करना चाहते हैं, तो अंबाजी मंदिर और इसके आसपास के स्थलों की यात्रा जरूर करें।
12. पाटन – Patan
पाटण गुजरात राज्य का एक ऐतिहासिक और प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपनी समृद्ध विरासत और स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। patan शहर में मुख्य आकर्षण स्थल रानी की वाव है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह शानदार सीढ़ीदार कुआं न केवल अपनी वास्तुकला के लिए बल्कि इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है।
पाटन मध्ययुगीन काल में लगभग 650 वर्षों तक राज्य की राजधानी रहा है और इसका ऐतिहासिक महत्व आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां कई मंदिर, जैन मंदिर और दरगाह स्थित हैं, जो इसे धार्मिक दृष्टि से भी एक खास स्थान बनाते हैं। पाटन का ऐतिहासिक महत्व और इसकी सुंदरता इसे गुजरात के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। अगर आप इतिहास और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो पाटण की यात्रा जरूर करें। आगे पढ़े : पाटण में घूमने की जगह
13. वडोदरा – Vadodara
महलों का नगर यानि गुजरात का प्राचीन शहर वडोदरा, अपनी समृद्ध वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और जीवंत त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। vadodara में इस शहर का जिक्र अक्सर इसके ऐतिहासिक महत्व और आधुनिक विकास के कारण होता है। वडोदरा मराठा नेता सयाजी राव गायकवाड़ का सपना था, जिन्होंने इसे एक शैक्षिक, औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र के रूप में विकसित किया।
यहां का लक्ष्मी विलास पैलेस मुख्य आकर्षण है, जिसे पर्यटक अवश्य देखना पसंद करते हैं। साथ ही, वडोदरा नगर निगम के प्रयासों से शहर का विकास तेजी से हो रहा है। यहां का मौसम वडोदरा गुजरात में पूरे साल सुखद रहता है, जिससे यह यात्रा के लिए एक बेहतरीन जगह बनता है। इसके अलावा, वडोदरा में नवरात्रि का उत्सव विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है, जो इसे त्योहारों के लिए भी खास बनाता है।
14. गांधीनगर – Gandhinagar
गुजरात की राजधानी ग्रीन सीटी के नाम से प्रसिद्ध गांधीनगर अपने सुनियोजित ढांचे और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। गांधीनगर का उल्लेख समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण किया जाता है। गांधीनगर में घूमने की जगह के तौर पर अक्षरधाम मंदिर प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जो अपनी भव्य वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, चिल्ड्रन पार्क, हनुमानजी मंदिर, ब्राह्मणी मंदिर, सरिता उद्यान और अद्वितीय स्टेपवेल भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। गांधीनगर का शांत और स्वच्छ वातावरण इसे गुजरात में घूमने के लिए एक शानदार जगह बनाता है।
15. गिरनार – Girnar
गुजरात में स्थित गिरनार एक हरी-भरी पहाड़ी और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जो राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गिरनार स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। गिरनार ट्रेकिंग में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग है।
यहां दातार शिखर, जिसे हिंदू और मुस्लिम दोनों पवित्र मानते हैं। साथ-साथ नेमिनाथ मंदिर और मेरवासी मंदिर जैसे जैन धर्म के महत्वपूर्ण स्थल हैं। गिरनार का प्रमुख आकर्षण गिरनार परिक्रमा महोत्सव है, जो हर साल जनवरी और फरवरी के बीच आयोजित होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू और जैन श्रद्धालु यहां परिक्रमा के लिए इकट्ठा होते हैं। माउंट गिरनार 1,031 मीटर की ऊंचाई पर है, जो गुजरात का सबसे ऊंचा बिंदु है। गिरनार प्रकृति प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए अवश्य देखने योग्य स्थान माना जाता है।
16. राजकोट – Rajkot
गुजरात का एक महत्वपूर्ण शहर राजकोट अपनी ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिकता के अनूठे संगम के लिए पहचाना जाता है। राजकोट किल्ला प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जो शहर के इतिहास और संस्कृति को दर्शाता है। यह शहर न केवल वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों से भरपूर है, बल्कि यह ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प और कपड़ा उद्योग के लिए भी एक प्रमुख केंद्र है।
राजकोट को भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक माना जाता है और यह दुनिया के 22वें सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में शामिल है। राजकोट की यात्रा इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव हो सकती है क्योकि यहां की समृद्ध संस्कृति और विकासशील माहौल इसे गुजरात के सबसे खास शहरों में से एक बनाते हैं।
17. चंपानेर पावागढ़ – Champaner Pavagadh
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। चंपानेर पावागढ़ अपने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह स्थान शानदार वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसमें हिंदू और इस्लामिक शैली का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। चंपानेर पावागढ़ पार्क का प्रमुख आकर्षण पावागढ़ पहाड़ी है, जो रामायण महाकाव्य में हिमालय का एक हिस्सा माना गया है, जिसे हनुमानजी लंका ले गए थे। यहां की प्राचीन इमारतें, मंदिर और मस्जिदें इस जगह की ऐतिहासिक समृद्धि को दर्शाती हैं।
निष्कर्ष :
इस आर्टिकल में आपने Gujarat Me Ghumne Ki Jagah के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की, आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।