अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 का समय, कब और कैसे जाये – Flower show Ahmedabad 2025

Flower show Ahmedabad 2025 – आप जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उसका समय आगया, अपने भव्य पुष्प प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है ahmedabad flower show का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 1 जनवरी 2025 को खूबसूरत साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जाएगा। इस शो में 15 लाख से ज्यादा पौधे और 30 किस्मों के विदेशी फूल प्रदर्शित किए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत दृश्य को प्रस्तुत करेगा। ahmedabad flower show जनवरी भर चलेगा जिससे दर्शकों को इन खूबसूरत प्रदर्शनों का आनंद लेने के लिए काफी वक्त मिलेगा। 

अहमदाबाद फ्लावर शो का उद्घाटन 

1 जनवरी 2025, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा।

अहमदाबाद फ्लावर शो का स्थान – Flower show Ahmedabad Location 

फ्लावर शो साबरमती रिवरफ्रंट के इवेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जो टैगोर हॉल के पीछे है। प्रवेश के लिए गेट नंबर 1 एलिसब्रिज के पास और गेट नंबर 4 इवेंट सेंटर ग्राउंड में सरदार ब्रिज के नीचे हैं।

अहमदाबाद फ्लावर शो का समय – Flower show Ahmedabad Time 

सामान्य प्रवेश – सुबह 8:30 बजे से रात 9:00 बजे 
वी. आई. पी समय – सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे और रात 10:00 बजे से 11:00 बजे 

अहमदाबाद फ्लावर शो टिकिट – Flower show Ahmedabad Ticket 

सामान्य प्रवेश – सोमवार से शुक्रवार: ₹70 प्रति व्यक्ति।
शनिवार और रविवार – ₹100 प्रति व्यक्ति (12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटक के लिए)।
वी. आई. पी टिकट – विशेष समय के दौरान एक्सक्लूसिव एक्सेस के लिए ₹500 प्रति व्यक्ति।

Flower show Ahmedabad का मुख्य केंद्र – 

फ्लावर शो केवल पौधों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह और भी बहुत कुछ देख सकते है। 
1. विशाल पौधों का संग्रह : 15 लाख से अधिक पौधे और 30 प्रकार के दुर्लभ फूल प्रदर्शित होंगे 
2. फ्लोरल मूर्तियां : कलात्मक रूप से निर्मित मूर्तियां जैसे कमल, गरबा डांसर, ओलंपिक रिंग, मोर, और हुल्क, डोरेमोन, कुंग फू पांडा जैसे प्रसिद्ध देख सकेंगे। 
– विशेष डिज़ाइन जैसे गांधी जी के तीन बंदर और “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक वाली श्रद्धांजलि मूर्ति।
3. स्टॉल्स : फूड और नर्सरी स्टॉल, जो आगंतुकों के अनुभव को और भी सुखद बनाते हैं।

अहमदाबाद फ्लावर शो का महत्व

अहमदाबाद फ्लावर शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह कला, संस्कृति और प्रकृति का उत्सव है। कलात्मक रूप से तैयार की गई फूलों की मूर्तियां क्षेत्र की समृद्ध विरासत और रचनात्मकता को प्रदर्शित करता हैं। यह आयोजन अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। 

अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 – Flower show Ahmedabad

फ्लावर शो का आयोजन प्रकृति, कला और संस्कृति को एक भव्य दृश्य के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। अपनी कारीगरी और रचनात्मक फूलों की मूर्तियों के साथ, यह शो पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का वादा करता है। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों और आपको घूमने का शोख है तो अपने परिवार के साथ जनवरी में अवश्य विजिट करे। 

अहमदाबाद साबरमती रिवरफ्रंट फ्लावर शो – Sabarmati Riverfront Flower Show Ahmedabad 

flower show हर साल जनवरी में अहमदावाद नगर निगम द्वारा आयोजित किया जाता है, इस बार और भी बड़े बजट के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस साल इस आयोजन पर कुल खर्च ₹15 करोड़ से अधिक होने दावा है जिसमें से ₹8 करोड़ केवल मूर्तियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। शो में इस बार कला और प्रकृति का अनोखा संगम प्रस्तुत करते हुए कुल 26 विभिन्न मूर्तियाँ लगाई जाएंगी। 

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का बजट काफी बढ़ा हुआ है। साल 2024 में मूर्तियों पर ₹5.30 करोड़ खर्च किए गए थे, जबकि इस साल ₹3 करोड़ इस साल बढ़ाए गए हैं। यह वृद्धि आयोजन के बढ़ते स्तर और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। रिक्रिएशन कमिटी ने हाल ही में इस बढ़े हुए बजट को मंजूरी दी है ताकि शो को और भी आकर्षक बनाया जा सके और इसमें प्रभावशाली मूर्तियाँ का निर्माण हो सके। 

सापुतारा गुजरात में घूमने के पर्यटन स्थल और जाने का सही समय

अहमदाबाद फ्लावर शो का टोटल बजट – Flower show Ahmedabad Budget 2025 

अहमदाबाद साबरमती रिवरफ्रंट फ्लावर शो 2025 का कुल बजट ₹15 करोड़ के आसपास होने का अनुमान है, लेकिन गार्डन विभाग ने पहले ही ₹17 करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। इसके अलावा, ₹5 करोड़ से ₹7 करोड़ के बीच और टेंडर भी जल्द ही जारी होने की संभावना है। यह पिछले साल के खर्चों की तुलना में एक बड़ा इजाफा है, जो इस आयोजन को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। वास्तुकला के अलावा, पौधे, बर्तन  खरीदने के लिए ₹3 करोड़ का बजट भी रखा गया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि शो में मूर्तियों और हरियाली का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

अहमदाबाद फ्लावर शो से जुड़े प्रश्न – Flower Show Ahmedabad FAQs 

प्रश्न 1 : साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 कब होगा?

उत्तर: फ्लावर शो 1 जनवरी 2025 को होगा। 

प्रश्न 2 : अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 के समय क्या हैं?

उत्तर: फ्लावर शो का आयोजन 1 जनवरी 2025 को सुबह 8:30 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा।

प्रश्न 3 : फ्लावर शो कहाँ स्थित है?

उत्तर: फ्लावर शो साबरमती रिवरफ्रंट के इवेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जो टैगोर हॉल के पीछे है। प्रवेश के लिए गेट नंबर 1 एलिसब्रिज के पास और गेट नंबर 4 इवेंट सेंटर ग्राउंड में सरदार ब्रिज के नीचे हैं।

प्रश्न 4 : फ्लावर शो के लिए टिकट कैसे खरीदें?

उत्तर: आप टिकट शहर के सिविक सेंटर से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। टिकट बूथ विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध हैं, जैसे इवेंट सेंटर के सामने एलिसब्रिज के नीचे और रिवरफ्रंट के पूर्वी छोर पर। पूर्वी क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों को इवेंट सेंटर तक पहुँचने के लिए अटल ब्रिज पर प्रवेश के लिए टिकट की आवश्यकता होगी।

Leave a Comment